बरगदवा कोटेदार पर मुक़दमा दर्ज ,राशन की कालाबजारी का आरोप

बरगदवा कोटेदार पर मुक़दमा दर्ज ,राशन की कालाबजारी का आरोप

फाइल फोटो

बरगदवा कोटेदार पर मुक़दमा दर्ज ,राशन की कालाबजारी का आरोप
फाइल फोटो

बरगदवा कोटेदार पर मुक़दमा दर्ज ,राशन की कालाबजारी का आरोप।
आई एन न्यूज बरगदवा डेस्क:
आपूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के तहरीर पर आज बरगदवा राशन कोटेदार निजामुद्दीन के विरुद्ध 3/7 इसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के लोगो ने सरकारी राशन की दुकान से बजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा एक ट्राली गेंहू विगत 31 अगस्त की 8 बजे रात्ति को शीशगढ़ गांव में ग्रामीणो ने पकड़ कर बरगदवा पुलिस को सौंपा था। बरगदवा के ग्रमीणों का कहना है कि राशन बरगदवा कोटेदार निजामुद्दीन का था। जिस पर जांच टीम ने मामला बरगदवा कोटेदार का पाया । जांच जांच टीम नेअनियमितता के आरोप को सिद्ध पाया जिस पर कोटेदार के विरुध डीएम ने मुक़दमा दर्ज करने का आदेश निर्गत किया।
जिस पर पूर्ति निरिक्षक बृजेश पांडेय ने बरगदवा थाना को तहरीर देकर आवश्यक वस्तुअधिनियम 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे