सड़क पर झाडू लगाकर चेयरमैन दंपती ने दिया स्वच्छता का संदेश

सड़क पर झाडू लगाकर चेयरमैन दंपती ने दिया स्वच्छता का संदेश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर के चेयरमैन व उनकी पत्नी दोनो लोगो ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए जब झाड़ू और बेलचा जब उठा लिया तो पूरे मोहल्ले के लोग आवाक रह गयें, और स्वयं लोगो ने संकल्प लिया कि आज से वह अपने

आसपास स्वयं झाड़ू लगा कर मोहल्ले को स्वच्छ बनाएंगे।
बता दे कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान वह पूर्व चेयरमैन नायला खान के नेतृत्व में पूरे नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई ।
चेयरमैन दंपत्ति ने खुद झाड़ू और फावड़ा लेकर नगर की गलियों की सफाई कर स्वच्छता संदेश दिया। और आमजन को अपने आसपास साफ सफाई करने के लिए
प्रेरित किया।
इस दौरान चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि यह विशेष अभियान आमजन को इस अभियान से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है ताकि स्वच्छ भारत अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जा सके।
पूर्व चेयरमैन नायला खान ने कहा कि प्रति व्यक्ति जब तक स्वच्छता को अपना कर्तव्य समझकर कार्य नहीं करेंगे तब तक स्वच्छता की परिकल्पना करना बेमानी होगी। इसलिए आइए हम सब मिलकर इस अभियान से जुड़ें और सफाई के लक्ष्य को प्राप्त करें ।
इस अवसर पर बंटी पांडे शहनवाज खान प्रदीप पाठक राजकुमार गौड़ मजीद ग्यासुद्दीन दुर्गा प्रसाद अशोक कुमार सरवन कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश


