वाहनों की कतार पर निगरानी के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे:सीओ नौतनवा
वाहनों की कतार पर निगरानी के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे: सीओ नौतनवा
इंड़ो नेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा:राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर सोनौली से नौतनवा के बीच लगे मालवाहक ट्रकों के कतारों में कटिंग के निगरानी के लिए अब सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। कैमरे पुलिस के पिकेट व चेकनाकों पर लगेंगे। जिसका प्रस्ताव भेज दिया गया है।
यह बातें क्षेत्राधिकारी नौतनवा डा.धर्मेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा पुलिस वाहनों के कतार के कारण लगने वाले जाम को दूर करने के लिए पूरी तन्मयता से जुट़ी है। वाहनों की कटिंग जैसी आ रही शिकायत पर भी पुलिस सख्त है। अब तक यातायात नियम तोड़ने वाले तीन दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हुई है। कटिंग कराने वाले दर्जनों दलालों व कटिंग के खेल में संलिप्त पुलिसकर्मियों को भी बख्शा नहीं गया है।
कस्टम विभाग व नेपाली भंसार अधिकारियों के सहयोग से मालवाहक वाहनों को संयमित रुप से नेपाल भेजा जायेगा।






