कमल का फूल, हमारी बड़ी भूल।’ —-मानवेंद्र सिंह

कमल का फूल, हमारी बड़ी भूल।' ----मानवेंद्र सिंह

कमल का फूल, हमारी बड़ी भूल।' ----मानवेंद्र सिंहकमल का फूल, हमारी बड़ी भूल।’ —-मानवेंद्र सिंह
चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने छोड़ी पार्टी
आई एन न्यूज जयपुर डेस्क:
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया। राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने शनिवार को यह घोषणा की है। एनडीटीवी.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कमल का फूल, हमारी बड़ी भूल।’
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सिंह परिवार के पार्टी के साथ संबंध बिगड़ना शुरू हो गए। भाजपा से टिकट ना मिलने के बाद जसवंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। जिसके बाद मानवेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके बाद भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे