नौतनवा मे मजाक को लेकर मारपीट एक की हालत चिंता जनक
—
घायल युवक को चिकित्सको ने गोरखपुर से लखनऊ भेजा —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज नौतनवा कस्बे के गांधी चौक बीते रात मजाक के दौरान गाली गलौज के बाद मामला मारपीट मे बदल गया । जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये एक की हालत चिंताजनक है।उनका लखनऊ में इलाज हो रहा है। बताया गया है कि घटना के एक दिन पहले बुधवार को किसी बात को लेकर गांधी चौक पर फल की ठेले पर दुकान लगाने वाले दिलीप के पुत्र से पड़ोस के महेन्द्र नगर के रहने वाले अजय पुत्र हरिलाल से मजाक के दौरान गाली-गलौज हो गया था । इसी बात को लेकर बीती रात को अजय और उसके परिजनों ने घेरकर दिलीप और उनके भाई विजय सोनकर को बुरी तरह मारा-पीटा जिस में लोहे के रॉड से हमला करने से विजय सोनकर 40 वर्ष का सिर फट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया है । प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है । उक्त घटना की सूचना पूनम सोनकर पुत्री दिलीप ने नौतनवा पुलिस को दी है दी है । जिसमें उसने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दिया है । जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को अपने हिरासत में ले लिया है ।





