मानव तस्करी की रोक थाम के लिए जागरुकता की अवश्यकता—-डीएम रुपन्देही
बच्चो ,महिलाओ की तस्करी के रोकथाम को लेकर गोष्टी समपन्न —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महाराजगंज
बच्चो और महिलाओं की तस्करी के रोकथाम के लिए नेपाल के दुर्गम क्षेत्र के लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है । मानव तस्करी बड़े शर्म की बात है । यह तस्करी तीसरे नंबर पर गिने जाने लगा है ।
उक्त बातें बुधवार को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा बेलहिया मे स्थित भैरहवा भंसार कार्यालय के सभागार में आयोजित नेपाल भारत के अधिकारियों के साथ बच्चों और महिलाओं की तस्करी पर रोक थाम पर आयोजित गोष्ठी में संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा ।
बैठक के मुख्य अतिथि नेपाल रुपंदेही जिले के प्रमुख जिला अधिकारी विष्णु प्रसाद ढ्काल विशिष्ट अतिथि एस एसपी रुपंदेही शेर बहादुर बस्नेत एसपी रुपंदेही बुद्धिराज गुरुगं तथा भारत की तरफ से महराजगंज जिला के उपजिलाधिकारी फरेन्दा बिक्रम सिंह सीओ नौतनवा लच्छीराम एसएसबी सबइस्पेक्टर राजा पली ।
समाज सेवी संगठनों में मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मणि नेपाल रुपन्देही उद्योग वाणिज्य संघ के पुर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा नेपाल भारत मैत्री समाज के डा० शांत कुमार शर्मा अनिल गुप्ता रवि कुमार नेपाली पत्रकार नरेश केशी वसीम खान जिला पंचायत सदस्य महाराजगंज । सहित तमाम समाजिक संगठनो से जुड़े उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि मानव तस्करी रोकने के लिए नेपाल में जागरूकता की आवश्यकता है । मानव सेवा संस्थान ने अब तक नेपाल में दस हजार लड़कियो को उनके घरो तक पहुंचाया। बच्चो और महिलाओ की तस्करी रोकने के लिए नेपाल मे आम नागरिको को जागरूक करने की जरुरत है । गोष्टी की अध्यक्षता नमूना एकीकृत की अध्यक्ष ज्ञानू पौडेल ने किया जब कि संचालन माइती नेपाल की अध्यक्षा रुपन्देही प्रभात खनाल ने किया । अंत मे प्रभा खनाल ने अतिथियो के प्रति आभार प्रकट किया ।





