अष्टधातु की मूर्ति के साथ एक गिरफ्तार

अष्टधातु की मूर्ति के साथ एक गिरफ्तार

– नेपाल के महेशपुर की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय चढ़ा हत्थे
– एसएसबी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त अभियान में मिली सफलता
आई एन न्यूज ठूठीबारी /महाराजगज
बीती रात इण्डो-नेपाल की सीमा ठूठीबारी में संयुक्त गस्त के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई जिसमें भगवान बुद्ध की प्रतिमा की एक मूर्ति बरामद की गई जिसे अष्टधातू का बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार की रात स्थानीय एसएसबी व कोतवाली पुलिस की टीम इण्डो-नेपाल की सीमा पर गस्त कर रही थी कि अचानक एक व्यक्ति नेपाली सीमा से भारतीय सीमा की ओर आता दिखा टीम को देख वह फागने की फ़िराक में ही था कि पुलिस कांस्टेबल बलराम यादव व राजेश यादव ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया । उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से भगवान बुद्ध की 6.336 कि ग्रा0 की एक प्रतिमा बरामद की गई प्रतिमा की कुल ऊँचाई 8 इंच की है। संयुक्त टीम के पूछताछ में उसने अपना नाम समशेर खान पुत्र रूस्तम निवासी कोतवाली सोनौली ग्राम जुगौली का होना बताया। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 379 व 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे