चार नेपाली युवकों की सड़क हादसे में मौत दो घायल, सभी काठमांडू नुआकोट के

चार नेपाली युवकों की सड़क हादसे में मौत दो घायल, सभी काठमांडू नुआकोट के

चार नेपाली युवकों की सड़क हादसे में मौत दो घायल, सभी काठमांडू नुआकोट के।
आई एन न्यूज़ आजमगढ़ डेक्स: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में सोमवार को कार और ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार नेपाली नागरिकों की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक आजमगढ़ क्षेत्र के राजा आदिपुर गांव के पास तड़के करीब 3:00 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब काठमांडू से वाराणसी जा रही एक कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई । आमने सामने हुई इस भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए । इस हादसे में नवीन 32 वर्ष गोरख श्रेष्ठ 55 नवीन की पत्नी अंजली 30 और उपेंद्र मान 52 की मृत्यु हो गई सभी लोग काठमांडू जिले के नुवाकोट थाना क्षेत्र के निवासी हैं ।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल उपेंद्र मान की पत्नी राम कुमारी और गोरख श्रेष्ठ की पत्नी शकुंतला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है कार सवार लोग काठमांडू से सड़क मार्ग द्वारा गोरखपुर आजमगढ़ होते हुए वाराणसी जा रहे थे। पुलिस ने हाताहतो के परिवार को सूचना भेज दी है हालांकि उनके परिवार का कोई सदस्य अब तक आजमगढ़ नहीं पहुंचा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे