आंबेडकर पर दो साल पहले दिए बयान को लेकर आजम खान पर दर्ज हुआ मुकदमा

आंबेडकर पर दो साल पहले दिए बयान को लेकर आजम खान पर दर्ज हुआ मुकदमा

आंबेडकर पर दो साल पहले दिए बयान को लेकर आजम खान पर दर्ज हुआ मुकदमाआई एन न्यूज़ ब्यूरो लखनऊ:समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के महामंत्री अमर नाथ प्रजापति ने दो साल पुराने एक मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण सिंह ने बताया कि रामपुर से विधायक व सपा नेता आजम खान के खिलाफ आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने शिकायत की है।

आरोप है कि आजम खान ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। आजम खान ने बाबा साहब की प्रतिमा की तरफ इशारा कर कहा था कि ‘ यह आदमी हाथ से इशारा कर रहा है कि जहां पर खड़े हैं वह जमीन हमारी है और सामने वाला प्लॉट भी मेरा है’। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि सपा नेता आजम खान के खिलाफ आपराधिक मानहानि व भड़काऊ भाषण देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 6 सितंबर 2016 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गाजियाबाद में मंच से डॉ. आंबेडकर के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था। आजम खां ने डॉ. आंबेडकर को लेकर कहा था कि इस आदमी के हाथ का इशारा कहता है कि जहां पर खड़े हैं, ये जमीन तो हमारी है। सामने वाला प्लॉट भी मेरा है।

इस बयान का वीडियो भी जारी किया गया है। लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि उस वक्त मंच पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे पर अखिलेश ने न तो आजम खां की बात खंडन किया और न ही उन्हें बोलने से रोका।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे