कांग्रेस पार्टी की जीत ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि—गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस पार्टी की जीत ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी–गुलाम नबी आजाद
सिद्धार्थनगर में कांग्रेस वर्करों को सम्बोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद बोले, राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला।
आईएन न्यूज सिद्धार्थनगर डेस्क: कांग्रेस के दिग्गज और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि राफेल खरीद मामला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके अलावा नोटबंदी, भाजपा के काले धन को सफेद करने की चाल थी। भाजपा समाज और देश को साम्प्रदायिक विभाजन की ओर ले जा रही है। इसे महसूस कर देश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है। इसलिए अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इस मुहिम में पूरी ताकत से जनता से संवाद में लग जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहां कि कांग्रेस की जीत ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद आज यूपी के सिद्धार्थनगर हेडक्वार्टर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। जेल रोड स्थित विशाल मैदान के खचाखच भरे पंडाल में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस बार के चुनाव में बापू के विचारों वाली कांग्रेस पार्टी की जीत ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व मुख्यामंत्री गुलाम नबी ने कहा कि कई प्रदेशों में हो रहे चुनाव में काग्रेस की लहर है। उन प्रदेशों में जनता की मुखरता ने आने वाले लोकसभा चुनाव में परिवर्तन की आहट का संकेत दे दिया है। बस हमें कांग्रेस वालों को अपना संगठन मजबूत करन होगा। वह तो केन्द्र सरकार को बदलने के लिए प्रतिबद्ध दिखती है। Siddharth Nagar UP


Translate »