सांसद पंकज चौधरी के आश्वासन पर चौथे दिन धरना, प्रदर्शन समाप्त।
सांसद पंकज चौधरी के आश्वासन पर चौथे दिन धरना, प्रदर्शन समाप्त।
*जनवरी तक मांगें पूरी नही हुई तो होगा होगा आमरण अनशन-जितेन्द्र राव
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क: देवदह बौद्ध विकास समिति के तत्वावधान में लक्ष्मीपुर के मुडली चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन में रविवार को सांसद पंकज चौधरी पहुँच कर समिति की मांगों को जायज बताते हुये उनकी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शासन व प्रशासन से बात कर बौद्ध स्थल देवदह का विकास व बौद्ध परिपथ का निर्माण देवदह से ही ले जाया जायेगा। इसके लिये भाजपा सरकार समिति की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर काफी गम्भीर है। समिति के सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है। देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कहा कि उनकी मांगें जनवरी तक नही पूरी हई तो समिति के लोग जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन में आये लोगों अभिवादन जितेंद्र राव ने किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार आर्य कवि
ने किया।
इस अवसर पर समीर त्रिपाठी, सुरेश सहानी, महेंद्र जायसवाल, नागेंद्र शुक्ला, लक्ष्मी चंद्र पटेल, सीताराम पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य,रोहित गौतम, त्रिभुवन, शिखा यादव, रामकेवल सहानी, शिवभुजा पांडेय, सन्तोष यादव, कन्हैया चौधरी, हरिराम यादव, शैलेन्द्र भारती, भन्ते रत्नाकर, जी एस थाहा, सुमन कीर्ति, नन्दरत्न, महानाम, महिपाल, बुद्धरत्न, धमपाल, आनन्द भिक्षु, सुनील कुमार गौतम, ई भागीरथी, राजाराम, रामलगन गौतम, बबलू तिवारी, इंदल निषाद, अखिलेश, पहलाद, शिव पूजन, रामबचन, कृष्ण देव, हरिश्चन्द्र चौधरी, सन्तराम आदि उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































