झांसी: रेलवे ट्रैक पर ही धू-धू कर जलने लगी पैसेंजर ट्रेन

झांसी: रेलवे ट्रैक पर ही धू-धू कर जलने लगी पैसेंजर ट्रेन
आई एन न्यूज नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के झाांसी में पैसेंजर ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन पर ही पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लग गई। झांसी के डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां कुछ कोच बनने के लिए आए थे, जिनमे आग लग गई है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि कोच में आग कैसे लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। डीआरएम ने बताया कि कोच में आग लगने की वजह को पता लगाने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है जोकि इसकी जांच करेगी।


Translate »