यूपी में बिना ट्रेनिंग एसआई नहीं बन सकेंगे इंस्पेक्टर।
यूपी में बिना ट्रेनिंग एसआई नहीं बन सकेंगे इंस्पेक्टर।
आईं एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
अब यूपी पुलिस में कोई भी सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग पूरी किए बिना इंस्पेक्टर नहीं बन सकेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गृह विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रस्ताव के मुताबिक।
अब यूपी पुलिस में कोई भी सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग पूरी किए बिना इंस्पेक्टर नहीं बन सकेगा। इंस्पेक्टर बनने के बाद जो ट्रेनिंग करनी होती थी वह अब चयन से पहले करनी होगी। इसके बाद ही वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा। इसके लिए नियमावली में बदलाव भी किया गया है। सात साल की सेवा भी जरूरी है। प्रस्ताव में यह भी तय किया है कि सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पास करने के बाद प्रमोशन पाने के लिए सात साल की संतोषप्रद पुलिस सेवा होना भी जरूरी है। असल मे गृह और पुलिस विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि प्रमोशन मिलने के बाद इंस्पेक्टर ट्रेनिंग में रुचि नहीं लेते हैं। कई तो बिना ट्रेनिंग के ही नौकरी करते रहते हैं। इसका नतीजा फील्ड में भी देखने को मिलता है। अक्सर उन्हें ट्रेनिंग के लिए बाध्य भी करना पड़ता है, इसीलिए अब इंस्पेक्टर बनने से पहले ट्रेनिंग पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है।
15 दिन की ट्रेनिंगसब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने वाले पुलिस कर्मियों की पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में 15 दिन की होती है। इसमें साइबर क्राइम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अलावा विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। इसके बाद परीक्षा भी पास करनी होती है।





