यूपी: पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे
देश
आई एन न्यूज दिल्ली डेस्क
यूपी: पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, कानपुर के पास हुआ हादसा
कानपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। जहां पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर के पुखरायन इलाके के पास की है। बताया जा रहा है कि पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए। हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है ये अभी पता नहीं चल सका है।
हालांकि ट्रेन हादसे की तस्वीरें आ चुकी हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन तुरंत ही सक्रिय होकर राहत और बचाव के काम में जुट गया है। मेडिकल टीम को मौके पर भेजा जा चुका है।
[11/20, 10:49 AM] jaiswalguddu8: स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद,
भोगनीपुर कोतवाली के दलेलनगर के पास की घटना
कानपुर व उरई के रेवले अधिकारी मौके पर पहुंचे
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,
झांसी-05101072,
उरई-051621072,
कानपुर-05131072,
टूंडला-056121072,
अलीगढ़-05711072,
इटावा-056881072,
फतेहपुर-0501801072,
इलाहाबाद-05321072,
इंदौर-07311072,
उज्जैन-07341072,
रतलाम-074121072,
पुखरायां-05113-270239
कानपुर देहात-
इंदौर-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे,
दो दर्जन एम्बुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना,
हैलेट,उर्सला अस्पताल में 100 बेड रिजर्व किए गए,
घायलों के इलाज डॉक्टरों की टीम लगाई गई
कानपुर देहात में रेल हादसे का मामला,
12534 पुष्पक एक्सप्रेस को उरई स्टेशन से वापस किया गया,
झांसी-ग्वालियर भिंड के रास्ते कानपुर पहुंचेगी पुष्पक एक्सप्रेस,
उरई स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़
इलाहाबाद-
कानपुर देहात में रेल हादसे के चलते कई ट्रेन रद्द,
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी-11109 रद्द,
झांसी-कानपुर पैसेंजर-51803 रद्द,12542-लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपरफास्ट डायवर्ट,
12522-राप्ती सागर एक्सप्रेस डायवर्ट
वाया आगरा-टूंडला कानपुर होगी रवाना,
12541-गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट डायवर्ट,
वाया भीमसेन-बांदा इटारसी होगी रवाना





