भगवानपुर मे एसएसबी द्वारा चार सौ ग्रामीणो पर दर्ज मुकदमे का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री तक
–
विधायक नौतनवा को मुख्य मंत्री ने निष्पक्ष जाच का दिया आश्वासन —
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क महराजगंज जिले के नौतनवा विधानसभा के भगवानपुर ग्राम सभा में बीते दिनो हुए SSB और ग्राम प्रधान के बीच मारपीट के मामले मे एसएसबी द्वारा पाच नामजद समेत चार सौ ग्रामीणो के विरुध मुकदमा दर्ज कराने के को लेकर यूपी० के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उन्हे अवगत कराते हुए विधायक नौतनवा कुँवर कौशल सिह ने निष्पक्ष जांच की मांग किया है ।
विधायक नौतनवा कुंवर कौशल सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और भगवानपुर में हुए घटना के बारे में उन्हें अवगत कराया.। तथा ग्राम प्रधान के साथ न्याय हो इसके लिए मुख्यमंत्री से निवेदन भी किया ।
विधायक नौतनवा ने दूरभाष पर बताया की मारपीट का यह मामला पहले SSB के जवानो ने किया। ग्राम प्रधान की तरफ से इस मारपीट के मामले में पहले कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई। श्री सिह ने यह बताया कि पहले SSB के जवानों ने ग्राम प्रधान से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाद में जब ग्राम प्रधान ने उनका विरोध किया तो उन्होंने प्रधान के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक नौतनवा को आश्वस्त किया कि मामले कि निस्पक्ष जांच अवश्य होगी ।
साथ ही साथ विधायक नौतनवा ने रोहिन नदी के निर्माण के कार्य की धनराशि मुख्यमंत्री से स्वीकृत करा ली है । मुख्यमंत्री ने विधायक नौतनवा से यह भी कहा कि इस कार्य का शिलान्याश स्वयं करेंगे।
रोहिन नदी के निमार्ण की स्वीकृत मिलने से ग्रामीण किसानो मे हर्ष ब्याप्त है और विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह तथा मुख्यमंत्री को ढेरसारी शुभकामनायें एवम आभार व्यक्त किये जा रहे है ।








































