अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे, टिकी सबकी निगाहें।

अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे, टिकी सबकी निगाहें।

अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे, टिकी सबकी निगाहें।
आई एन न्यूज अयोध्या डेस्क:
अयोध्या में शिवसेना प्रमुख के कार्यक्रम ने धर्मसभा से पहले ही माहौल गरमा दिया है। देश भर से शिव सैनिक अयोध्या पहुंच रहे हैं। उधर विहिप व संघ ने धर्मसभा को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है।

शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ प्रतिनिधियों से मंत्रणा कर धर्मसभा को सफल बनाने का संदेश दिया। दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को अयोध्या के ताजा घटनाक्रम का संज्ञान लेना चाहिए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में दो दिन रहेंगे। वह शनिवार को दोपहर दो बजे लक्ष्मण किला पहुंचेंगे। वहां पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस बहाने शिवसेना प्रमुख राम मंदिर निर्माण में देरी पर भाजपा को घेर सकते हैं। उद्धव समय-समय पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी निशाने पर लेते रहे हैं। समारोह में अयोध्या के संत-महंत व शीर्ष धर्माचार्य शिवसेना प्रमुख ठाकरे को आशीर्वाद देंगे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे