कल से लखनऊ महोत्सव शुरू, इसके लिए नहीं लगेगा इस बार टिकट

कल से लखनऊ महोत्सव शुरू, इसके लिए नहीं लगेगा इस बार टिकट

आई एन न्यूज लखनऊ: जिलाधिकारी लखनऊ कौशल राज शर्मा ने शिविर कार्यालय में लखनऊ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुलायी गयी, जिसमे अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर जिलाधिकारी राजस्व, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, एसपी पूर्वी व पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया की इस बार का महोत्सव पूर्ण रूप से अटल जी की स्मृति में कराया जाएगा। इस बार का आयोजन ‘‘अटल संस्कृति-अटल विरासत’ की तर्ज़ पर किया जाएगा। जिस पर अटलजी पर आधारित दीर्घा प्रदर्शनी और अटल ग्राम का निर्माण किया जाएगा।

जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हैं। शनिवार तक जो थोड़े बहुत कार्य बचे है, सभी पूर्ण हो जाएंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि 25 नवम्बर को शाम 7:30 बजे महोत्सव का उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर गेट नम्बर 4 ( बंगला बाजार की तरफ से) से आने वाले सभी लोगों को आम जनमानस के नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। लोगों को उद्घाटन समारोह में और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नही लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि नि:शुल्क प्रवेश केवल कार्यक्रम स्थल के लिए ही मान्य होगा। 4 बजे से गेट सामान्य प्रवेश के लिए खोल दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि उदघाटन समारोह के बाद नीतीश भारद्वाज द्वारा ‘‘चक्रव्यूह’ नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। जिसके उपरांत कुमकुम आदर्श का मंचन किया जाएगा। ज़िलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के लिए टिकट की बिक्री शनिवार से शुरू कर दी जाएगी।

सभी शटल बसों और यूनिवर्सल बुक स्टाल में टिकट उपलब्ध रहेंगे। साथ ही महोत्सव स्थल पर भी 4 टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।

तैयारियां जोरों पर :आशियाना स्थित स्मृति उपवन में 25 से लग रहे लखनऊ महोत्सव परिसर में तैयारियां तेजी के साथ चल रही है। महोत्सव स्थल पर अटल ग्राम और अटल दीर्घा में दुकानें और चित्र प्रदर्शनी के लिए स्टाल लगने लगे हैं। स्टाल बनाने का कार्य अब अंतिम चरण में है। मुख्य पंडाल का कार्य तेजी से चल रहा है और अब पंडाल खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री 25 नवम्बर की शाम आएंगे।


Translate »