बिना अनुमति Whatsapp Group से जोड़ा तो जाओगे हवालात,पढ़े देश का पहला मामला

बिना अनुमति Whatsapp Group से जोड़ा तो जाओगे हवालात,पढ़े देश का पहला मामला

आई एन न्यूज नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए एडमिन पर एक महिला का मोबाइल नंबर बिना इजाजत ग्रुप से जोडऩे का अरोप है। जिस ग्रुप में महिला को जोड़ा गया था उसमें आपत्तिजनक सामग्री (पोर्नोग्राफिक कंटेंट) शेयर किए जाते थे। पकड़े गए शख्स का नाम मुश्ताक अली शेख है और उसकी उम्र 24 साल है। मुश्ताक पश्चिम बंगाल में कारपेंटर का काम करता है।

मुश्ताक को आईपीसी सेक्शन 67 और 67ए के तहत महिला की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद माटुंगा पुलिस ने कहा-यह सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के लिए सबक है कि वे किसे ग्रुप में जोड़ रहे हैं और उसमें क्या शेयर कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच करने वाले मारुति शेल्के ने बताया कि ग्रुप एडमिन के बारे में महिला की तरफ से शिकायत मिली थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसे सितंबर में बिना किसी जानकारी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का नाम ट्रिपल एक्स (Triple XXX) था। पहले तो महिला ने सोचा कि उनके दोस्तों ने कोई मजाक किया है लेकिन बाद में उन्हें इस ग्रुप में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाई देने लगे। ग्रुप में लगातार पोर्नोग्राफिक फोटो और वीडियो शेयर होने के बाद महिला ने पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की।

बिना अनुमति Whatsapp Group से जोड़ा तो जाओगे हवालात,पढ़े देश का पहला मामला

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे