घरेलू गैस सिलेंडर पर आज से नए नियम लागू, बड़ी राहत ।

घरेलू गैस सिलेंडर पर आज से नए नियम लागू, बड़ी राहत ।

घरेलू गैस सिलेंडर पर आज से नए नियम लागू, बड़ी राहत ।घरेलू गैस सिलेंडर पर आज से नए नियम लागू, बड़ी राहत ।
आई एन न्यूज दिल्ली डेस्क:
घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी ) की कीमतों में कमी के चलते आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दामों में कमी के असर से शुक्रवार को एलपीजी के दाम 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुए हैं. जबकि, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 133 रुपये कम हुए हैं। देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, अब सब्स‍िडी में मिलने वाले 14.2 किलो वजनी सिलेंडर के लिए एनसीआर (नेशनल केपिटल रीजन) में 500.90 चुकाने होंगे.
बता दें कि इसके लिए पहले उपभोक्ता को पहले 507.42 रुपये चुकाने होते थे. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
एलपीजी के दामों में ये कमी जून के बाद से करीब छह महीने की लगातार बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है. कीमतों में इस गिरावट से पहले तक प्रति सिलेंडर दामों में 14.13 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई । सब्स‍िडी में मिलने वाले एलपीजी के सिलेंडर के दाम में पिछली बार 1 नवंबर को बढ़त देखी गई थी. इस दौरान प्रति सिलेंडर की 2.94 रुपये बढ़ाए गए थे. जिसमें सब्सिडीयुक्त LPG सिलिंडर का दाम 502.40 रुपये से बढ़कर 505.34 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था।
बता दें कि LPG उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है। हालांकि, सरकार साल भर में 14.2 किलो वाले 12 सिलेंडरों पर सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में सब्सिडी डालती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले छह सप्ताह में पेट्रोल के दाम में 9.6 रुपये और डीजल में 7.56 रुपये लीटर की कटौती हुई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे