सोनौली बार्डर: पुलिस-एसएसबी और साहब भी खुश इसी फार्मूले पर हो रही है तस्करी ।
सोनौली बार्डर: पुलिस-एसएसबी और साहब भी खुश इसी फार्मूले पर हो रही है तस्करी ।
सीओ बोले–नशे के कारोबारी जल्द होगें गिरफ्त में
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी इस समय साहब भी खुश और तस्कर भी खुश के फार्मूले पर कार्य कर रही है ।
भारत नेपाल सीमा का अति संवेदनशील बॉर्डर सोनौली परिक्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने कार्य करने का तरीका बदल लिया है। साहब भी खुश और तस्कर भी खुश के फार्मूले पर कार्य करते हुए पुलिस और एसएसबी ने एक माह में करीब आधा दर्जन नशेड़ी नेपाली युवकों को 15 से 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल में ठूंस कर अपनी जिम्मेदारी का इतर्शी समझ लिया है। जब कि अब तक पकड़े गये सभी युवक नशेड़ी है या फिर छोटे कैरियर।
बता दे कि नशेडियो के पास से (मादक पदार्थ) हेरोइन बरामदगी के बाद पुलिस हो या एसएसबी अपना मुख्य कार्य छोड़कर वाहवाही लूटने की फिराक में जुट जाती है। और अपने मुख दायित्व को भूल जाती और यह जानने का प्रयास नही करते कि पकड़े गए युवक के पास से बरामद हीरोइन कहां से लेकर आ रहा है।
सूत्र बताते हैं कि एसएसबी जानबूझकर यह जानने का प्रयास नहीं करती है। क्यो कि उन्हें भली-भांति पता है की यह हेरोइन कहां से आ रहा है।
बताया गया है कि हेरोइन कारोबारी अपना गला बचाने के लिए के ही एक योजना के तहत नशेड़ीयुवको या कैरियरो की सूचना एसएसबी हो या पुलिस देते दे है । जिसके आधार पर पुलिस व एसएसबी नशेड़ीओं को गिरफ्तार कर उच्चाधिकारियों से वाहवाही लूटते हैं। इस तरह की कार्रवाई से साहब भी खुश हो जाते हैं और नशे के कारोबारी भी खुश रहते हैं।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार यादव से जब बात किया गया तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया की यह सही बात है कि यह घर पकड़ महज खानापूर्ति है लेकिन इस पर काम चल रहा है बड़े कारोबारी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में आ जाएंगे।





