दुबई भेजी जा रही तीन नेपाली लड़किया पकड़ी गयी,दो दलाल गिरफ्तार

दुबई भेजी जा रही तीन नेपाली लड़किया पकड़ी गयी,दो दलाल गिरफ्तार

दुबई भेजी जा रही तीन नेपाली लड़किया पकड़ी गयी,दो दलाल गिरफ्तार

दुबई भेजी जा रही तीन नेपाली लड़किया पकड़ी गयी,दो दलाल गिरफ्तार

■ रात के अंधेरे में सरहद पार करा रहे दो मानव तस्कर भेजे गए जेल।

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: नेपाल से भारत के रास्ते दिल्ली से दुबई भेजी जा रही तीन नेपाली लड़कियो के साथ दो युवकों को एसएसबी 66 वाहिनी ने सीमा पर पकड़ कर पुलिस को सौप दिया ।शनिवार की देर रात 66 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानो ने सोनोैली कोतवाली क्षेत्र के डांडा हेड की गश्ती दल ने सोनौली सरहद के स्तंभ संख्या 518/24 के पास से रात के अंधेरे में दो युवक तीन युवतियों लेकर नेपाल से भारत मे आते हुए देखायी दिये। जिन्हें सन्देह के आधार पर जवानो ने रोक कर बात चीत किया तो पहले सभी ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। जिस पर सभी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये युवको ने पूरे घटना क्रम का खुलासा करते हुए बताया कि युवतियों को यहाँ से गोरखपुर फिर वहां से दिल्ली पहुचा दिया जाता हम लोगो को दिल्ली पहुचाने के रुपये मिलते ।और दिल्ली में इनको भारत का पासपोर्ट और बीजा मिलता वहां से इन्हें दुबई भेज दिया जाता। सभी को पूछताछ के बाद एसएसबी ने अग्रिम कार्यवाही के लिए सोनौली पुलिस को सौप दिया।बता दे की पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से नेपाली मूल की युवतियों को विदेश जाने पर रोक के बाद मानव तस्कर अब भारत से नेपाली युवतियों को विदेशों में भेजने के धंधे में जुटे है। इसके पहले भी कई नेपाली युवतियां भारतीय वीजा पासपोर्ट के साथ सरहद पर पकड़ी गयी है।

इस संबंध में कोतवाल आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए युवक रहमतवल पुत्र अब्दुल हज उम्र-38 वर्ष निवासी ग्राम -पीपरा कपिलवस्तु और अनवर हुसैन पुत्र मुंसिफ उम्र-44 वर्ष निवासी ग्राम-बसंतपुर रूपन्देही नेपाल को एसएसबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जबकि पकड़ी गई लड़कियो को विनीता लामा पुत्री प्रेम बहादुर लामा उम्र-31 वर्ष निवासी जिला-तनहुं नेपाल कल्पना गुरुंग पुत्री रिल बहादुर गुरुंग उम्र-40 वर्ष निवासी तनहु नेपाल देवी कुमारी सोनार पुत्री रंजीत सोनार उम्र-37 वर्ष निवासी गपर्वत नेपाल को नेपाल पुलिस की अभिरक्षा में नेपाल की एक महिला संस्था को सौप दिया गया है

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे