भारत मे घुसपैठ करने वाले पाँच तिब्बती चीनी नागरिक सोनौली बॉर्डर पर रोके गए पूछताछ जारी

भारत मे घुसपैठ करने वाले पाँच तिब्बती चीनी नागरिक सोनौली बॉर्डर पर रोके गए पूछताछ जारी

दो के पास चीन से काठमान्डू आने का बोर्डिग पास बरामद दिल्ली पहुंचाने का 38 हजार में हुआ था सौदा —-
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो / महाराजगंज
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से एक किलोमीटर भारतीय सीमा मे प्रवेश करने वाले 5 चीनी तिब्बती नागरिकों को इमीग्रेशन अधिकारी रोककर खुफिया एजेसिया गहन पूछताछ कर रही हैं । उक्त चीनी नागरिकों को एक युवक ₹38000 में दिल्ली पहुंचाने का कॉन्ट्रैक्ट लिया था । दो के पास से चीन से काठमांडू आने के बोर्डिग टिकट भी बरामद हुए हैं ।
बुधवार की देर शाम एसएसबी की आंखों से बच बचाकर नेपाल से पांच चीनी तिब्बती नागरिक पैदल भारतीय सीमा में प्रवेश कर एक प्राइवेट वाहन मे सवार होकर दिल्ली जा रहे थे । इमीग्रेशन के सोनौली टीम ने उक्त गाड़ी का पीछा कर उन्हे पकड़ लिया । किंतु गाड़ी से मुख्य दलाल फरार हो गया । रोके गये गए पांचों नागरिकों के नाम कालसाग सेरिग लोसाग ज्ञातसो पासाग तसुलतिग गैलिक है । इनसे प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह दिल्ली जा रहे थे । जांच में दो के पास से चीन से काठमांडू आने का बोर्डिंग टिकट मिला । तसुलतिग गैलिक के पास इडियन वोटर आईडी कार्ड है जिसका नम्बर 1480254 न्यू अरूना नगर दिल्ली का रहने वाला है । जब कि चार के पास से काठमान्डू मे बना दलाईलामा के धर्मशाला का परिचय कार्ड प्राप्त हुआ है । पकड़े गए चीनी नागरिक इमीग्रेशन अधिकारियो के भाषा को नहीं समझ पा रहे हैं । जिसके कारण जाच मे काफी दिक्कते हो रही है । इनसे बातचीत के लिए दिल्ली से भाषाओ के जानकारो की एक टीम के आने की खबर है । चीनी नागरिकों के साथ पकड़ा गया वाहन चालक रमेश गुप्ता निवासी सोनौली ने बताया कि ₹38000 मे इन्हें दिल्ली पहुंचाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था । इनके समान नेपाली सीमा के एक होटल में रखा हुआ है । इस संबंध मे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे