भारत नेपाल सीमा पर नेपाली मुद्राओं का मूल्यांकन घटा, ब्यापार हुआ ठप

भारत नेपाल सीमा पर नेपाली मुद्राओं का मूल्यांकन घटा, ब्यापार हुआ ठप

नेपाली बजारो मे दिखने लगा भारत के नोट बन्दी का असर
भारत नेपाल सीमा पर नेपाली मुद्राओं का मूल्यांकन घटा व्यापार हुआ ठप-
करोड़ो डंप है सोनौली मे नेपाली मुद्राए – बैंक पर लाइन सीमावर्ती बाजारों में छाया सन्नाटा –
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क/महाराजगंज
भारत – नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में करोड़ों नेपाली मुद्राएं डप होने की खबर हैं । जिसके कारण भारतीय सीमा ही नहीं नेपाल के बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। वही सीमावर्ती क्षेत्र बैंकों पर लाइन लगाने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है और नेपाली मुद्राओं का मूल्य कम हो गया है ।
नोट बंदी के 13 दिन बीत जाने के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र के नौतनवा सोनौली नेपाल के बेलहिया भैरहवा के बाजारों में जहां सन्नाटा छाया हुआ है वहीं बैंको पर लाइन लगाने वालों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रहा है । भारत में नोट बंदी का सीधा असर अब पडोसी राष्ट्र नेपाल में दिखने लगा है । सीमावर्ती क्षेत्र का बाजार अभी तक तो नेपाली मुद्राओं के भरोसे चल रहा था । किंतु भारतीय सीमा में करोड़ों रुपए नेपाली डंप होने के कारण एका एक नेपाली मुद्राओं का मूल्यांकन घट गया है बाजारों में 15 प्रतिशत कमीशन पर मुद्राओं को चलन होने की खबर हैं 100 के भारतीय नोट के बदले 175 रु० नेपाली लिये जा रहे है । नेपाली मुद्राओं का चलन में मुल्याकन घटने से तथा भारतीय मुद्राओं की किल्लत के कारण नेपाल में अवाश्यक जरूरत के समानो के मुल्य मे उछाल आने की संभावना बढ़ गया है । नेपाल के एक व्यापारी ने बताया कि बैंक में पैसा नहीं जमा होने के कारण भारत से माल नहीं आ पा रहा है यहां तक कि मालवाहक ट्रक को भाड़ा देने के लिए भी भारतीय मुद्रा नही है । जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । उन्होंने कहा कि हालात एैसे हो गये है कि पैसा रहने के बाद भी आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ रहा है । (यूपी०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे