सोनौली – भारत नेपाल सीमा से सटे एक व्यक्ति की अलग-अलग सर और धड़ बरामद।

सोनौली – भारत नेपाल सीमा से सटे एक व्यक्ति की अलग अलग सर और धड़ बरामद।
लाश की पहचान छुपाने के लिए हत्यारो ने धड़ को जला दिया। चेहरे से लग रहा भारतीय मूल का।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल बार्डर के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बागीचे से तीन सौ मीटर दूर नेपाली सीमा में पुलिस ने एक सरकटी लाश और धड़ बरामद किया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
खबरो के मुताबिक रविवार की दोपहर को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के पिलर संख्या 517/13 से करीब पांच सौ मीटर दूर नेपाल में स्थित एक खेत में चरवाहो को एक व्यक्ति का कटा हुआ धड़ दिखा। जिसकी चर्चा आम होते ही नेपाल वह भारतीय पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नेपाल पुलिस ने धड़ को कब्जे में लेते हुए कटे हुए सर की तलाश शुरू किया। इसी बीच एक पोखरे में स्थित थोड़े से पानी में ईट से दबाकर रखा गया सर भी बरामद कर लिया। बरामद सर भारत नेपाल के नोमेंसलैंड से करीब दो सौ मीटर दूरी पर मिला है।
बता दें कि हत्यारो ने उसे कही लाकर पहले उसका सर काट कर धड़ से अलग कर दिया और धड़ को 500 मीटर दूर ले जाकर पहचान छिपाने के लिए जला दिया।
घटना की खबर मिलते ही नेपाल पुलिस के रूपंदेही डीएसपी और इंस्पेक्टर बेलहिया मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। लाश को अपने कब्जे में ले लिया है।उसके पहचान का प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाया है।
डीएसपी रुपन्देही ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि अभी जांच किया जा रहा है।
हालांकि सर कटी लाश को देखने के बाद यह अनुमान लगाया गया कि उक्त व्यिक्त भारतीय मूल का निवासी है। और नाटे कद और गोल चेहरे पर घनी मूछ रखा हुआ है । आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति को भारतीय सीमा की तरफ से ही घसीट कर नेपाली सीमा में ले जाया गया है। नेपाल पुलिस भी इसी संभावनाओं पर अपनी जांच कर रही है।





