भैरहवा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और फंडिंग मामले में तीनो युवकों को रिमांड पर रखा
■ पाकिस्तान सहित दर्जनो देशों से कमीशन पर रुपया मंगाने का आरोप
■ ढाई लाख रुपए के साथ सोमवार की शाम भैरहवा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस ने जाच के दौरान सोमवार की देर शाम एक नेपाली युवक के पास ढाई लाख रुपए नेपाली मुद्रा बरामद कर गिरफ्तार किया था। युवक अपने बैंक एकाउंट से पाकिस्तान,भारत सहित अन्य देशों से रुपया मंगवाकर अपने साथियों की मदद से भारत विरोधी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगो को देता था। नेपाल पुलिस तीनो युवकों को पच्चीस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
नेपाल पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर शाम भैरहवा पुलिस बैंक चौराहे पर नेपाल में भारतीय दो हजार,पांच सौ,दो सौ मुद्रा के प्रतिबंध के बाद भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगो की जाच कर रही थी इसी दौरान समसुल जोलाहा नामक एक युवक को दो लाख पचास हजार नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने रुपए की सही जानकारी नही देने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कार्यालय ले गयी । जहाँ कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि पाकिस्तान सहित अनेक देशों से उसके तथा दो अन्य साथियों के बैंक एकाउंट में भारी भरकम रुपए आता है। युवक के निशान देही पर पुलिस ने संलिप्त दोनो युवक अब्दुल करीम पठान और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया । दोनो युवक दोहरी नागरिकता के बताए जा रहे है। चर्चा है कि दोनों युवक सोनौली जुगौली के रहने वाले है और फर्जी आईडी पर इन लोगो ने नेपाल की नागरिकता हासिल कर लिया और नेपाल के दर्जनों बैंकों में एकाउंट खोल कर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। नेपाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतना रुपया यह किसको देते थे और वह कौन लोग है जो पाकिस्तान, भारत, सऊदी से इतना रुपया इन युवकों के एकाउंट में भेजते थे।
सूत्रों की माने तो युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सक्रिय रूप से काम करते थे और इनका नेटवर्क सरहद से लेकर काठमांडू तक फैला है । इनके सरगना भारत विरोधी गतिविधियों के लिए रुपए मंगाने के लिए इनको मोटी कमीशन देते थे।
इस सम्बंध में रूपनदेही जिले के पुलिस अधीक्षक हृदय थापा ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के द्वारा विदेशों से रुपया मंगाने धोखाधड़ी के आरोप में तीनो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।

