मुंबई : पर्यटकों को खूब पसंद आती है हाजी अली दरगाह।

मुंबई : पर्यटकों को खूब पसंद आती है हाजी अली दरगाह
(रिजवान खान)
आई एन न्यूज डेस्क मुंबई :
आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुंबई के हाजी अली दरगाह के बारे मे । जो कि अपने-आप मे कई तरह के रहस्य को समेटे हुए है । यह दरगाह मुंबई के वर्ली क्षेत्र में मुख्य रोड से 400 मीटर समुद्र के अन्दर स्थित है । इस दरगाह पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग आते हैं । खासकर पर्यटकों की संख्या अधिक देखने को मिलती है । यहाँ पर पर्यटकों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है । यह दरगाह चारों तरफ से समुद्र से घिरी हुई है । तथा किसी भी समय यहाँ नहीं पहुंचा जा सकता है । क्योंकि समुद्र का पानी घटने व बढ़ने की वजह से हमेशा एक जैसा नहीं रहता है । कभी-कभी पानी इतना ज्यादा बढ़ जाता है की दरगाह तक पहुंचने वाला मार्ग दिखाई नहीं देता है । और दरगाह पर भी पानी चारो ओर से घेरे हुए रहता है । तथा ऊंची और तेज लहरें उठती हैं जिसे (ज्वार भाटा )कहा जाता है ।

इस दरगाह में एक ऊँची मीनार बनी हुई है । जिसकी ऊंचाई 85 फिट है । जो कि दूर से ही हाजी अली दरगाह की सुन्दरता को बढ़ाने में चार चांद लगा देता है । हमें प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस दरगाह का निर्माण आज से 587 वर्ष पहले यानी कि सन् 1431 में सूफी सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी के स्मृति में किया गया था । दरगाह ट्रस्ट के अनुसार । पीर हाजी अली उज्बेकिस्तान से पूरी दुनिया का भ्रमण करते हुए भारत के मुंबई शहर में इसी स्थान पर पहुँचे थे । इस दरगाह पर बालीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है ।






