यूपी के कुशीनगर में बीजेपी की परिवर्तन रैली में बोले पीएम मोदी

यूपी के कुशीनगर में बीजेपी की परिवर्तन रैली में बोले पीएम मोदी

मैं इस देश के लोगों को सलाम करना चाहता हूं जो तमाम दिक्कतों के बावजूद नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं ।*
एक तरफ हम काले धन और भ्रष्टाचार के सारे रास्ते बंद करने में लगे हैं लेकिन कुछ लोग ‘भारत बंद’ करने में लगे हैं ।*
आज दिल्ली में जो सरकार बैठी है वह देश के गरीबों, किसानों, दलितों, पीड़ितों और वंचितों को समर्पित है। यह सरकार इन सभी तबकों का कल्याण करना चाहती है ।*
वो जमाना चला गया जब सरकारें मानती थीं कि वह देने वाले हैं। हम तो आपके सेवक हैं, सेवा-भाव से आपकी समस्याओं को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है, जनता-जनार्दन देने वाली है, मैं तो आपका कर्ज चुकाने आया हूं ।*
गन्ना किसानों का 2014-15 में 22 हजार करोड़ बकाया था, अब सिर्फ इतना है जिसे उंगलियों पर गिना जा सके ।*
एक समय था किसान को यूरिया के लिए घंटो-घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब यूरिया के लिए किसान को लाइन में नहीं लगना पड़ता । पहली बार इस देश में ऐसी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाई गई कि प्राकृतिक आपदा के कारण केवल फसल बर्बाद होने पर ही नहीं बल्कि बुवाई न होने पर भी बीमा का प्रावधान किया गया है ।*
70 सालों तक की लूट का पैसा निकालकर गरीबों को बिजली और दवाई लाएंगे, आप सहयोग कीजिए देश में अब भ्रष्टाचार नहीं आने पाएगा।*
चुनाव में काशी क्षेत्र के उत्तर से चुनाव लड़ रहा था। लेकिन उस समय सभा में इस भीड़ की आधी भीड़ भी नहीं आती थी। माताए तो कभी नहीं आयी। इस बार माताए भी आई है और भीड़ भी है। मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूँ। वादा करता हूँ की आपको कभी चोट नही पहंचने दूंगा।*
भारत कृषि प्रधान देश है। किसान, गांव और खेती में अगर बदलाव लाया गया होता तो आज हर नौजवान सबल होता, हर गरीब झुश होता। भाजपानीत सरकार गांव, गरीब, नौजवान, गरीब को समर्पित है।*
यहॉ का किसान और गरीब किन-किन परिस्थितियों से गुजरा है आप से अच्छा कोई नहीं जानता। मैं सेवा भाव से काम कर रहा हूँ। देने वाला देशवासी है। देश वासियो का ऋण चुकाने आया हूँ। देश वासियो ने मुझे बहुत दिया है।*
अब तक लोग चीनी मिलो से गिड़गिड़ाते थे कि चीनी गन्ना मूल्य भुगतान कर दो। पहली मीटिंग में अनुदान मांगा। बकायादारों की सूची मांगी तो चीनी मिलो के कण खड़े हो गए। कहने लगे पैकेज नहीं चाहिए। गन्ना किसानों का बकाया शिधे उनके खाते में चला गया। बिचौलिओं के दिन लद गए। जिनके खाते बैंक में थे उनके खतों में सीधे बकाया भुगतान हुआ।*
बंद हो रही चीनी मिलो में एथनाल बनाने का निर्णय लिया गया। 100 करोड एथनाल बनाकर गाडियो में प्रयोग किया गया। समस्याएं आतीं हैं। यह सरकार समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ रही है।*
विकास के लिए केंद्र सरकार लगता लगी है। अरबो खरबो रुपए खर्च जयर रही है। बीमारियों से लड़ने को गोरखपुर में एम्स दिया गया है। किसानों को फर्टिलाइज़र दिया है। खाद के लिए रात रात भर कतार में लगे किसानों पर लाठी चार्ज होता था। लेकिन पिछले एक साल में कहीं कतार नहीं लगी। पुलिस ने लाठी नहीं चलायी। यह रातोंरात कैसे हो गया। यह इसलिए हुआ की चोरी से खाद मो केमिकल कारखानों में भेजा जाता था। उद्योगोपति इसका उपयोग करता था।*
इसे रोकने को यूरिया को निम् कोटेड किया। इसका उपयोग केमिकल में नहीं किया जा सकता। इसका ख्याल पहले की सरकारों को भी था, लेकिन किसी भी सरकार ने ऐसा कदम उठाना जरुरी नहीं समझा।*
उन्होंने कहा कि हमारे शरीर के स्वभाव के सामान ही धरती का स्वभाव है। जिस प्रकार की जाँच हमारे शरीर की होती है, वैसे ही धरती माता की जाँच भी होती है। उस रिपोर्ट के आधार पर ही खेती करने का रास्ता खोला। स्वायल हेल्थ कार्ड इसे परवान चढ़ा रहा है।*
प्राकृतिक आपदाएं किसान को बर्बाद करतीं हैं। इसकी रक्षा में लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान की भागीदारी बहुत कम है। भारत सरकार ऐसी आपदा में किसान का सहयोग करेगी।*
बुवाई न कर ओंने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। आपदा से अगर बुवाई प्रभावित हुई तो आंकलन कर इसका लाभ दिया जायेगा।*
खेत में काटकर रखी गयी फसल भी अगर 15 दिन के भीतर नष्ट हुआ तो इसका लाभ किसान को मिलेगा।*
यूपी की सरकार और कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आपसी झगड़े निपट गए हो तो फसल बीमा योजना को लागू करे।*
गंडक नहर प्रणाली की दुर्दशा ओर बोलते हुए मोदी ने कहा कि नहर से कूड़ा-कचरा निकालना राजनीति है क्या। यह किसान हिट का काम है। सपा सरकार यह भी नहीं करना चाहती है।*
काले धन पर भी जमकर बरसे पीएम”*
नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि देश जो कालेधन से मुक्त कराने में कठोर निर्णय किया गया है। किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए कड़वी दावा लेनी पड़ती है। थोड़ी दिक्कत हो रही है बड़े लोगो को बड़ी तकलीफ है, छोटे लोग तो थोड़े ही दिक्कत में हैं।*चीन के कथन पर चुटकी ली। कहा, लोकतंत्र में कठोर निर्णय लेने की क्षमता केवल भर में है। यहाँ के संस्कारों में यह शामिल है।
मोबाइल फंक्शन अप्लाई करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी बहुत तेज है। जितनी तेजी से व्हाट्सअप करते है उतनी ही आसानी से बैंक अकाउंट में जमा पैसो से सामान खरीद सकते हैं। आप इऐं आसानी से सीख सकते हैं। ट्रेन की टिकट ऐसे ही ली जा रही है। पीएम ने मोबाइल से बैंकिग सिखाने की अपील की और कहा कि है कालेधन वालो के मंसूबो को सफल नही होने देंगे। मोबाइल से लेनदेन सीखिये। पढेलिखे नौजवान इसे सीखे और गांव के लोगो को भी सीखें।*
अगर हम इस बार सफल हो गए तो देश में भ्रष्टाचार नही रहेगा। लोगो को नोट छिपाने का काम नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार का रास्ता बंद करने को नोटबंद कर रहे हैं। दूसरी ओर नोटबंदी से परेशान लोग भारत बंद का आह्वान कर रहे हैं।*श्री मोदी ने अंत में जोर देकर कहा कि आने वाले दिनों में सभी स्वीकार करेंगे की फैसला कठोर था, लेकिन परिणाम अच्छे आए हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे