नौतनवां से सपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

नौतनवां से सपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क/ लरवनऊ अपनी पत्नी सारा हत्याकांड में आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को दिल्ली से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि महाराजगंज की नौतनवां सीट से सपा प्रत्याशी हैं। इस हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। उन्हें दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।
स्मरण रहे कि अमनमणि ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जुलाई 2013 में लखनऊ की रहने वाली सारा से आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। सारा की मौत सिरसागंज में 9 जुलाई 2015 को हुई थी, जब वह अपने पति अमनमणि त्रिपाठी के साथ दोपहर के वक्त कार से दिल्ली जा रही थी। अमनमणि ने सारा के घर वालों को बताया था कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। लेकिन सारा की मां सीमा सिंह, बहन नीति और भाई सिद्धार्थ ने हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने कई सवाल उठाते हुए अमनमणि को कठघरे में खड़ा किया था। इसके बाद ही इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। अक्टूबर में प्रदेश सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल अभी तक ये मौत रहस्य बनी है। सपा ने चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सजायाफ्ता बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को भी उम्मीदवार बनाया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे