सोनौली नगर पंचायत कार्यालय से कर्मचारी की बाइक चोरी
बाइक बरामद, चोर गिरफ्तार।
आईएन न्यूज़ डेस्क सोनौली :
सोनौली नगर पंचायत कार्यालय से एक कर्मचारी की पल्सर बाइक चोरी हो गयी।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत सोनौली के कर्मचारी ताहिर सिद्धिकी अपने पल्सर बाइक नंबर UP 56 K0889 को खड़ी कर कार्यालय के अन्दर गये और थोड़े देर बाद बाहर निकले तो देखा बाइक गायब थी, बाइक गायब देख वह भौचक हो गये और पुलिस को सूचना देकर स्वंय तलाश में जुट गये। कुछ देर बाद एक युवक उक्त बाइक को लेकर नेपाल भागने की कोशिश था कि लोगों की नज़र उस पर पड़ गयी बाइक को जुगौली के लोगो ने पहचान लिया और पुलिस की सहायता से बाइक समेत चोर को घेर कर पकड़ लिया।
चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय ने बताया कि बाइक समेत चोर को पकड़ लिया गया है, और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।










