सोनौली : कुनसेरवा चौरहे पर रोडवेज बस ट्रक से भिड़ी।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
गोरखपुर की तरफ से सोनौली जा रही एक रोडवेज बस सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर खड़ी एक ट्रक से भिड़ गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसे हताहत होने की खबर नहीं है। बुधवार की तड़के गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही रोडवेज बस सोनौली के बुध चौराहे के आगे खड़ी एक ट्रक से तड़के भिड़ गई ।
रोडवेज का अगला हिस्सा कुछ नुकसान हुआ है किंतु बस में बैठे यात्री सुरक्षित हैं। किसी तरह के अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है बस और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। (महराजगंज उ०प्र०)












