फरेंदा विकास खंड कार्यालय पर हंगामा, वीडियो से हाथापाई।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: महराजगंज जनपद के विकास खंण्ड फरेंदा के वीडीओ से उनके कार्यालय में ही एक क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा हाथापाई और हंगामा किये जाने की खबर है।
बुधवार को फरेंदा क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने वीडियो के ऑफिस में घुसकर उनसे गलत तरीके से पेमेंट करने का दबाव बना रहा था जिसके कारण मामला बिगड़ गया बात हाथापाई तक आ गयी।
बताया गया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य एक मामले में वीडीयो पर दबाव बनाकर बनाकर पेमेन्ट करना चाहते थे। उनके मना करने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मारपीट पर उतारू हो गया।
बता दे की बीडीओ का आरोप है कि फरेंदा ब्लॉक के बाजारडीह गांव में गलत तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है । विवाद के विकास खण्ड कार्यालय पर बड़ा हंगामा खड़ा होता इसके पहले ही लोगो ने मामले को सम्भाल लिया। (महराजगंज उ०प्र०)












