आनंदनगर जीआरपी एसओ ने रेलवे के कुलियों के साथ कि बैठक

आनंदनगर जीआरपी एसओ ने रेलवे के कुलियों के साथ कि बैठक

आईएन न्यूज़ फरेंदा महराजगंज:
संवाददाता: रामकिशुन कुमार
पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को जीआरपी आनंद नगर थानाध्यक्ष मार्कंडेय यादव ने रेलवे द्वारा अधिकृत कुलियों के साथ एक बैठक कर उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि आनंद नगर रेलवे स्टेशन परिसर में यदि किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध तथा अपराध की जानकारी उन्हें होती है तो वह उसे तत्काल जीआरपी थाने की सी यू जी नंबर 945440 4437 पर इसकी सूचना अवश्य दें। सूचना देने वाले की पहचान थाने द्वारा गोपनीय रखी जायेगी तथा पुलिस त्वरित गति से अपराधी के पास पहुच कर होने वाले अपराध को रोकने का प्रयास करेगी। जिससे होने वाले अपराधों तथा अपराधियों दोनों पर अंकुश लग सकेगा उन्होंने कहा कि आनंद नगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले विभिन्न ट्रेनों में अक्सर कुलियों का आना जाना होता है ऐसे में उन्हें किसी भी ट्रेन में किसी अपराध से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो वेहिचक सूचना दे सकते है।
इसके बाद वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजिन किया गया जिसमे उनकी व्यक्तिगत समस्याएं सुनी गई तथा निस्तारण के लिए उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने की बात कही गई साथ ही साथ जीआरपी में होने वाले अपराधों के संबंध में सजग सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभारी को स्कोर्ट के साथ निरंतर गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान आनंद नगर रेलवे स्टेशन के एसआई मनोहर लाल हेड कांस्टेबल मुन्ना शर्मा, संजय यादव, रफीक अहमद, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, विरेन्द्र, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे