सुधीर त्रिपाठी ने दलित बस्ती में मनाया नया साल पूरी रात गुलजार रही सोनौली की दलित बस्ती

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली में सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा वार्ड नं.01 अम्बेडकर नगर के (दलित बस्ती) लोगों के बीच नया साल मनाये जाने से दलित बस्ती का नजारा ही बदल गया । हर तरफ खुशीयां ही खुशीयां थी डीजे की धुन पर बच्चो के साथ युवा भी थिरकते नजर आये।
श्री त्रिपाठी वार्ड के सभसाद बेचन प्रसाद के साथ दलितो का मुह मीठा कराते हुए बड़े ही सौहार्द पूर्ण रूप से नया साल मनाया तथा नव वर्ष की लोगों को शुभकामनाए दी।
नव वर्ष मनाने के लिए दलित बस्ती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। वहीं बच्चे डीजे की धुन पर पूरी रात थिरकते रहे। दलित बस्ती में नया साल मनाये जाने से मोहल्ला पूरी रात गुलजार रहा।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि समाप्त होते साल में यदि मेरे द्वारा किसी को मेरे कर्म से, वाणी से अगर कष्ट पहुँचा है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। आप सभी से मेरा आग्रह है कि जीवन पथ पर ऐसे ही आगे भी मुझे अपना स्नेह,आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते रहे जिससे मैं इस नगर को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकूँ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से सिकन्दर आनंद, सूरज , डब्लू, दीपू कुमार, अशीष, राजन, राजकुमार, मोहन, सुदामा, संजय, संदीप, इंदल सहित तमाम वार्डवासी उपस्थित रहे।





