नेपाल भाग रहा नशे में धुत ट्रक चालक गिरफ्तार।

नेपाल भाग रहा नशे में धुत ट्रक चालक गिरफ्तार।

नेपाल भाग रहा नशे में धुत ट्रक चालक गिरफ्तार।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क
भारत नेपाल सीमा सोनौली कस्वे से होकर तेज गति से नेपाल जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोककर नशे में धुत चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार की शाम करीब सात बजे नेपाल जा रही एक तेज रफ्तार की ट्रक को सोनौली के टैक्सी स्टैंड पर पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया। जिस पर ट्रक चालक तेजी से ट्रक को लेकर नेपाल भागने लगा। किन्तु पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे रामजानकी चोक पर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा ट्रक को रोकते ही नशे में धुत चालक चौकी प्रभारी सोनौली से ही भिड़ गया और हाथापाई पर उतर आया।जिस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
इस सम्बंध में कोतवाल आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

नेपाल भाग रहा नशे में धुत ट्रक चालक गिरफ्तार।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे