एडीजी रेलवे के आदेश पर आनंदनगर स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
आई एन न्यूज़ डेस्क फरेंदा :
नए साल के अवसर पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ मंडल संजय सिंघल के आदेशानुसार तथा पुलिस अधिक्षक रेलवे गोरखपुर के निर्देश पर जीआरपी आनंदनगर के उपनिरीक्षक मानसिंह यादव के नेतृत्व में ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया।

उन्होंने यात्रियों को अधीकृत वेंडरों से ही खान पान की वस्तुएं लेने के लिए जागरूक किया उन्होंने यात्रियों को आगाह किया कि यदि वे अनाधिकृत वेंडरों से चीजे खरीदते हैं तो जहरखुरानी के शिकार हो सकते है। इस लिए सिर्फ अधिकृत वेंडरों से ही खाने पीने के सामान लें। उन्होंने अधिकृत वेंडरों एवं यात्रियों से अपील की कि यदि कोई अवैध वेंडर ट्रेन या प्लेटफार्म पर सामान विक्री करता है तो इसकी तत्काल सूचना जीआरपी थाने के सीयूजी नंबर 9454404437 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी। उन्होंने ने कहा कि इस तरह के अभियान समय समय पर चलते रहेंगे।
इस अभियान के दौरान कांस्टेबल अनिल यादव, रवि प्रकाश समेत कई लोग उपस्थित रहे।
संबाददाता : रामकिशुन कुमार फरेंदा महराजगंज





