हबीब ने महराजगंज जेल कर्मियों पर डेढ़ लाख रु०मागने और मारने-पीटने का लगाया आरोप।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी हबीब ने आधा दर्जन जेल कर्मियों पर मारने-पीटने व डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया और अपने अधिवक्ता के माध्यम से मंगलवार को त्वरित न्यायालय प्रथम में आवेदन दिया। और कहा कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
जानकारी के मुताबिक सोनौली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर पांच कैलाश नगर निवासी हबीब रवान ने कोर्ट में दाखिल परिवाद में लिखा है कि बीते 23 जुलाई व 24 दिसंबर को पेशी से वापस जिला कारागार लौटने पर जेल कर्मियों ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था करने से इंकार करने पर जेल के कर्मचारी नाराज हो गए और जम कर मार पीटा। रात भर दर्द से कराहता रहा पर इलाज तक नहीं कराया। जेल में उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।बता दे की हबीब को सोनौली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया था।इस सम्बंध में एके सिंह जेल अधीक्षक महराजगंज ने कहां है कि हबीब नशेड़ी है और जेल में घर की तरह नशा करना चाहता है। सख्ती बरतने पर हबीब अनर्गल आरोप लगा रहा है। पैसा मांगने व पीटने का आरोप निराधार है।हालां कि हबीब की जेल में पिटाई से उसके परिजन काफी क्षुब्ध है और मानवाधिकार समेत विभिन्न एजेंसियों को पत्र लिखकर जेल में हो रहे कारगुजारीयो से अवगत कराते हुए हबीब को लगे अंदरूनी चोटो की चिकित्सीय जांच तथा किसी निष्पक्ष एजेन्सी से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग किया है। (महराजगंज उ०पु०)





