नेपाल : बुद्ध सामुदायिक सेवा केंद्र एवं सामुदायिक पुलिस सेवा द्वारा बुजुर्ग असहायों में कंबल वितरण

नेपाल : बुद्ध सामुदायिक सेवा केंद्र एवं सामुदायिक पुलिस सेवा द्वारा बुजुर्ग असहायों में कंबल वितरण

आई एन न्यूज़ नेपाल भैरहवा
संवादाता: महेश गुप्ता
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भैरहवां में मकरसंक्रांति के शुभअवसर पर बुद्ध सामुदायिक सेवा केन्द्र एवं सामुदायिक पुलिस सिद्धार्थ नगर पालिका 4.6.10.11 के द्वारा असहाय बुजुर्गों को इस कड़कती ठण्ड से बचाने के लिए उनमें गर्म कपड़ों के साथ कंबल का वितरण किया गया।

नेपाल : बुद्ध सामुदायिक सेवा केंद्र एवं सामुदायिक पुलिस सेवा द्वारा बुजुर्ग असहायों में कंबल वितरण

इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जिला पुलिस कार्यलय रुपन्देही के पुलिस नायब उपरीक्षक श्री कुमोध ढुंगेल द्वारा असहाय नागरिकों को वस्त्र वितरण के साथ उन्हें कंबल ओढा कर किया गया। वस्त्र वितरण के पश्चात खिचड़ी के सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमे आये हुए सभी लगों को खिचड़ी खिला कर मकरसंक्रांति की बधाई दी गई।श्री ढुंगेल ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है, गरीब और असहाय की सेवा के लिए लोगों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सबके साथ मिलकर खाने से समाज मे समानता का भाव उत्पन्न होता है जिससे आपसी भाई चारा बढ़ता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम गुप्ता, दिलीप कुमार मल्लिक, कुल प्रसाद न्यौपाने, विजयनाथ धवल, दीपक क्षेत्री न्यौपाने, ,नरेंद्र प्रसाद रौनियार,श्री चन्द जायसवाल, ,रामशंकर गड़ेरिया, वार्ड नंबर 4 के अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला) के साथ बुद्ध सामुदायिक के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नगर के वरिष्ठ समाज सेवी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्ध सामुदायिक सेवा केंद्र एवं सामुदायिक पुलिस सेवा के अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे