हबीब की पत्नी बोली–जेल से आ रहा फोन,डेढ लाख दो

क्या हबीब जेल में भी नशा कर रहा है? जेल में पैसे के लिए हबीब को मारने-पीटने का लगाया आरोप।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:महराजगंज जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी हबीब की पत्नी जदरुननिशा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है कि जेल से फोन करके डेढ़ लाख रुपए की मांग की जा रही हैं और कहा जा रहा है कि यदि पैसा नहीं दोगी तो जेल में तुम्हारे पति को ढंग ठीक करते रहेंगे।
उक्त बाते गुरुवार को इंडो नेपाल कार्यालय पहुंच कर हबीव की पत्नी जदरुननिशा ने आधा दर्जन जेल कर्मियों पर जेल में अपने पति को डेढ लाख नहीं देने के कारण गम्भीर रूप से मारने-पीटने का आरोप लगाया है। मंगलवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से त्वरित न्यायालय प्रथम में आवेदन दिया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। सोनौली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर पांच कैलाश नगर निवासी जदरुन निशा ने कोर्ट में दाखिल परिवाद में लिखा है कि बीते 23 जुलाई व 24 दिसंबर को पेशी से वापस जिला कारागार लौटने पर जेल कर्मियों ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था करने से इंकार करने पर जेल के कर्मचारी नाराज हो गए और उसके पति हबीब को जम कर मार पीटा जिससे वह रात भर दर्द से कराहता रहा पर जेल प्रशासन ने इलाज तक नहीं कराया। उसने मांग की कि जेल में उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। हबीब को सोनौली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया था।
क्या कहते हैं एके सिंह जेल अधीक्षक —
एके सिंह जेल अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि हबीब नशे का आदी है और जेल में भी घर की तरह नशा करना चाहता है। उनके इस बयान ने पूरे व्यवस्था को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। क्या हबीब जेल में भी नशा करता है ? जेल प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल है। जबकि हबीव की जेल में पिटाई से उसके परिजकाफी क्षुब्ध है और जदरुन निशा ने मानवाधिकार समेत विभिन्न एजेंसियों को पत्र लिखकर जेल में हो रहे अत्याचार से अवगत कराते हुए हबीव को लगे अंदरूनी चोटे का चिकित्सीय जांच कर किसी निष्पक्ष एजेन्सी से पूरे प्रकरण के जांच कराने की मांग की है। और कहा है कि न्याय नहीं मिला तो नौतनवां तहसील परिसर में अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे।
(महराजगंज उ०पु०)






