नौतनवां: रेलवे स्टेशन अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
पुलिस ने ठंड लगने के कारण हुई मृत्यु की संभावना जताई
आई एन न्यूज़ डेस्क फरेंदा :बीती रात नौतनवां रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जी आर पी आनंदनगर के उपनिरीक्षक मां सिंह यादव ने बताया कि बुद्धवार की रात को नौतनवां रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक आनंदनगर ने शव की शिनाख्त करवाने की काफी कोशिस की लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। जिससे रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक मानसिंह यादव ने संभावना जताई कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने के कारण हुई है।






