सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
उधोग व्यापार प्रतिनिघि मंण्डल सोनौली ने सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनाैली का आज कस्बे के रामजानकी चौक पर एक सम्मान समारोह कर भब्य स्वागत किया।

सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

नववर्ष पर सुधीर त्रिपाठी के अथक प्रयास से नगर पंचायत सोनौली के व्यापारियो को मिले कई बड़े सौगात पर व्यापारियो ने सुधीर त्रिपाठी का भब्य स्वागत कर सम्मान किया।
स्वागत व सम्मान समारोह की अध्यक्षता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सनौली ने कहा कि हमारा किसी पर कोई एहसान नहीं एहसान आपका है। आपने मुझे इस कुर्सी तक पहुचाया है। हम सभी को अपना कर्म करना चहिए, फल अवश्य मिलेगा। सोनौली को दुनिया की कोई ताकत चौड़ीकरण के नाम पर नहीं तोड़ पायेगेँ। जिसके लिए हमने प्रयास किया और सफलता मिली।

सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

कुनसेरवा से लेकर इंण्डिया गेट तक बाईपास की संसुति मिल गयी है। जिसके लिए खाका भेज दिया गया है। सोनौली का रोडवेज बस स्टैण्ड हाईटेक होगा। एक वर्ष में जो ऐतिहासिक विकास हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। सोनौली में 45 लारव रुपये से तीन और नई सड़के बनेगी। कस्बे के रोडवेज डीपो मे महिलाओ के लिए एक पिंक शौचालय बनेगा । हमने कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं किया। 22 घंटे विजली देने की व्यवस्था की जा रही है। भ्रष्ट्राचार हम कत्तई बर्दास्त नहीं करेगें और एैसे लोगो की जगह जेल में होगी।

सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

सरकार किसी की हो नगर पंचायत का विकास होकर रहेगा। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहां की तीन दिनो में सोनौली का मेन रोड लरवनऊ की हजरतगंज की तरह जगमगायेगां। पाच वर्ष में प्रत्येक वार्ड में वाटर एटीएम मशीन लग जायेगा। व्यापारियो से उन्होने अपील करते हुए कहा कि सोनौली के साप्ताहिक बन्दी को सफल बनावे और अपनी एकता का मिशाल प्रस्तुत करे। स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन शिरीष पांडे ने किया।

सोनौली में व्यापारियों ने सुधीर त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत।

इस मौके पर अध्यक्ष बब्लू सिंह , रामानन्द रौनियार, प्रताप मद्धेशिया,चक्र बहादुर गिरी, रूपेश अग्रवाल,विक्की सिंह, अशर्फीलाल,अमित गुप्ता, श्रीनिवास जयसवाल अमीर आलम,प्रदीप नायक, मुकेश जयसवाल, दीपक गॉड, कृष्ण मुरारी मद्धेशिया, आशुतोष त्रिपाठी, ताहिर सिद्दीकी, सचिन त्रिपाठी,रंजन पाण्डेय आदि ने अपने विचार प्रकट कर श्री त्रिपाठी को फूल माला पहना कर स्वागत किया ।(महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे