सांसद पंकज चौधरी अपने सरकार की नाकामी पर डाल रहे हैं पर्दा——कुँवर अखिलेश

सांसद पंकज चौधरी अपने सरकार की नाकामी पर डाल रहे हैं पर्दा------कुँवर अखिलेश

सांसद पंकज चौधरी अपने सरकार की नाकामी पर डाल रहे हैं पर्दा------कुँवर अखिलेश

इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क: देश की आजादी के बाद महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक समय तक संसद का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान सांसद पंकज चौधरी को धन्यवाद देते है जिन्होंने गन्ना किसानों के सवाल पर अपनी जुबान खोला।सांसद पंकज चौधरी अपने सरकार की नाकामी पर डाल रहे हैं पर्दा------कुँवर अखिलेश

उक्त बाते शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद महाराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
श्री सिहं ने कहा कि श्री चौधरी संसद में ना सही मीडिया के माध्यम से घड़ियाली आंसू बहा बहाए जवाहर जयसवाल का 2009 से समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं रहा है । जवाहर चंदौली लोकसभा क्षेत्र से 2009 में भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जेएचबी शुगर मिल गड़ौरा के प्रबंधक के विरुद्ध दो मुकदमे निचलौल ठूठीबारी थाने में दर्ज हुए थे और समाजवादी पार्टी के लोगों ने मेरे नेतृत्व में सपा शासनकाल में ही जेएचवी सूगर मिल गेट पर धरना दिया था। उन्होंने कहा कि मैं पंकज चौधरी को स्मरण कराना चाहता हूं कि राफेल डी में फंसे अनिल अंबानी भी सपा से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं साक्षी महाराज जी भी सपा से राज्यसभा सदस्य रहे। ब्रजभूषण सिंह तथा जय वर्धन सिंह सांसद रहे हैं । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 28 जुलाई को गड़ौरा चीनी मिल पर बकाया भुगतान के लिए धरना दिया और 11 सितंबर को निचलौल तहसील पर ढाई घंटे तक मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए मेरे नेतृत्व में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य को लेकर जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन चलाया था। प्रशासन ने जेल भेजने से हाथ खड़ा कर लिए थे फिर भी किसानों का बकाया संपूर्ण भुगतान अभी तक नहीं मिला। मोदीनगर चीनी मिल बजाज शुगर मिल से लेकर जेएचबी शुगर मिल गड़ौरा के ऊपर किसानों का सात हजार करोड़ से अधिक रुपए का बकाया है। मुझे खुशी है महाराजगंज जिले का किसान मजदूर अब जाग गया है । गड़ौरा चीनी मिल के इतिहास में पहली घटना है कि 4 जनवरी तक मिल का पेराई सत्र ही नहीं प्रारंभ हुआ। जवाहर जायसवाल बनारस के निवासी हैं बनारस प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है और उनपर प्रधानमंत्री का वरदहस्त प्राप्त है।
सांसद जी बताएं कि नवंबर माह प्रारंभ हो गया अब तक गड़ौरा चीनी मिल का अधिग्रहण करके उसे चलाने का इंतजाम उत्तर प्रदेश सरकार ने क्यों नहीं किया। और यदि मिल को नहीं चलाना है तो किसानों के गन्ने के पिलाई का वैकल्पिक व्यवस्था नवंबर के दूसरे पखवाड़े में क्यों नहीं हुआ। कल र्शानवार 5 जनवरी को स्मारक गेट से मशाल जलूस निकालकर शिब्बन लाल सक्सेना के प्रतिमा के सामने महाराजगंज में चौपाल लगाएंगे और प्रशासन को किसानों की समस्या के निराकरण के लिए विवश करें देगें।

(महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे