सतीश चन्द जी महाराज का नौतनवां मे गुडडू खान ने किया भव्य स्वागत।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के विशेष दया कृपा से चयनित राष्ट्रीय उपदेशक मान0 सतीश चन्द जी के सत्संग हेतू जनपद महराजगंज के नौतनवां आगमन पर आज गुडडू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवां ने सत्संग स्थल जयगुरुदेव आश्रम पहुचकर राष्ट्रीय उपदेशक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।इस सत्संग में नगर व गावो से लगभग 10 हजार अनुयायियों ने सहभाग कर सत्संग को सफल बनाया। इस सत्संग में पहुचकर श्री खान ने बताया कि “आज राष्ट्रीय उपदेशक जी का स्वागत करके मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं,इसके लिए मैं जयगुरुदेव आश्रम के स्थानीय अनुयायियों का मैं धन्यबाद देता हूँ जो हमसे इतना पुनीत कार्य कराए। युवा नेता बन्टी पाण्डेय ने कहां की राष्ट्रीय उपदेशक जी का स्वागत कर पुण्य के भागी बने।इस अवसर पर राजाराम जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष संतदीन, फेकूलाल गौड़ तहसील अध्यक्ष,जितेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष रामलाल,जिला महामंत्री श्री राम बचन प्रजापति, वीरेन्द्र कुमार कार्यकारणी मंत्री, शिवसहाय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।





