छुट्टा पशुओं के प्रबंधन को लेकर नौतनवा में किसानों की हुई पंचायत

इंडो नेपाल न्यूज सोनौली ब्यूरो:नौतनवा तहसील क्षेत्र के छुट्टा पशुओं से किसानों के हो रहे नुकसान को देखते हुए आज रविवार को किसानों ने नौतनवा स्थित कुंवर आवास पर एक पंचायत लगाई जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान शरीक हुए और पंचायत में अपनी बातें उठायी। किसानों की पंचायत की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने किया।
इस मौके पर उन्होंने किसानों से कहा कि भारत की आत्मा गांव में बस्ती है। यह देश की पहली सरकार है जिसने किसानों को सपना तो दिखाया किंतु से पूरा नहीं किया ।

उन्होंने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्ज माफ हो, देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। किसान परेशान बेहाल है ।उसे उसके फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। गोवंशीय पशुओ को एक षड्यंत्र के तहत स्लॉटर हाउस तक पहुंचाया जा रहे हैं। इस सरकार में सबसे अधिक दुनिया के विभिन्न देशों से गौ मांस का कारोबार हुआ है ।

श्री सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी नगर पंचायत और नगर पालिकाओं की है । रवि की फसल को बचाने के लिए नौतनवा और सोनौली में छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने के लिए बाईपास पर पी0डब्लू डी के जमीनो में भी वैकल्पिक गौ सदन का निर्माण कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार अगर तत्काल व्यवस्था नहीं की तो 9 जनवरी को नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर किसान नेता राजू दूबे के नेतृत्व में धरना देकर छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने की मांग करेंगे ।उसके बाद भी प्रशासन नहीं जगा तो 15 जनवरी को तहसील पर धरना और 26 जनवरी के बाद महाराजगंज जिला मुख्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो अनिश्चितकालीन आंदोलन करने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं किसानों को बाध्य होना पड़ेगा।
किसान पंचायत को किसान नेता राजू दुबे महंत सुरेश दास ने संबोधित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद नौतनवा धर्मात्मा या जयसवाल पप्पू जयसवाल जुलू कुरेशी पप्पू खान विनोद कुमार करम हुसैन राजेंद्र पासवान याकूब मास्टर रईस कुरैशी संजय तिवारी शिवकुमार शर्मा रामविलास यादव आजाद अहमद रविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





