विधायक नौतनवा ने श्याम शक्ति धाम के मुख्य द्वार का किया उदघाटन।

विधायक नौतनवा ने श्याम शक्ति धाम के मुख्य द्वार का किया उदघाटन।

विधायक नौतनवा ने श्याम शक्ति धाम के मुख्य द्वार का किया उदघाटन।आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: मारवाड़ी समाज द्वारा श्री श्याम शक्तिधाम मन्दिर में चल रहे खाटू नरेश श्री श्याम के भजन कीर्तन में अमन मणि त्रिपाठी विधायक नौतनवां व गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवां पहुचे और श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्त्पश्चात नौतनवां नगर की शान बहुप्रतीक्षित श्री श्याम शक्ति धाम द्वार का विधवत उदघाटन नारियल फोड़कर किया विधायक नौतनवा द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन नौतनवा गुङडू खान ने किया ।इस अवसर पर मारवाड़ी समाज ने मान0 विधायक जी का व श्री खान का स्वागत माल्यार्पण से किये और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।उद्घघाटन अवसर पर विधायक ने कहा कि “आज हम सबके सामने श्री श्याम शक्ति धाम द्वार नौतनवां के मस्तक के रूप में बनकर शान से खड़ा है,अगर इसी तरह मान0 चेयरमैन साहब विकास करते रहे तो निःसन्देह एक दिन हमारा नौतनवां धरोहरों का शहर बन कर सिंह गर्जना करता नजर आएगा वही श्री खान ने कहा कि आज से श्री श्याम शक्ति धाम द्वार नौतनवां के धरोहर के रूप में अपनी ख्याति विखेरता नजर आएगा और इसकी ख्याति की थाप दूर तक सुनी जा सकेगी, भविष्य में जब भी कही किसी शहर या धरोहर का नाम लिया जाएगा तो बिना संकोच इस स्वागत द्वार का नाम बड़े अदब व शान से प्रमुखता से लिया जायेगा,इस अवसर पर बन्टीपाण्डेय,शाहनवाज,राजेश ब्वाएड,,खुर्शेद आलम,पवन वेरिवाला,दिनेश खेतान,शिव अग्रवाल,संजय तुलस्यान, अनिल अग्रवाल,गौतम जोशी, मनीष वेरिवाला, संतोष चोखानी,सूनील जायसवाल, राधेश्याम मौर्या, धीरेन्द्र सागर,के0एल0 अग्रवाल,अनुज राय,रामबृक्ष, अनिल पटवा आदि लोग उपस्थित रहे। महराजगंज उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे