नेपाल: कैसिनों में यूपी के कुख्यात अपराधियों ने डेरा डाला –नेपाली प्रशासन में हड़कंप

भारत के उद्योगपतियों की कैसिनों में बैठकर अपराधी कर रहे रेकी।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के एक विदेशी जुआ घर (कैसिनो) में इन दिनों उत्तरप्रदेश के कई नामी गिनामी कुख्यात इनामी अपराधी डेरा डाल कर उद्योगपतियों को निशाना बनाने की योजना बनाए जाने की खबर से नेपाली प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं भारतीय प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं।
खबरों के मुताबिक इन दिनों सोनौली बार्डर से 10 किलोमीटर दूर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के एक विदेशी जुआघर स्थापित है, इस जुआघर में अभिनेता व अभिनेत्रियों की ठुमका लगवाकर जुआ की आड़ में विदेशी कैसिनों मालिक भारतीयों का प्रतिदिन करोड़ो रुपये लूट रहे है। कैसिनों में भारतीयों को शराब, कबाब और शबाब की खुली छूट देकर उन्हें मदहोश कर उद्योग पतियों को लूटने में कोई परहेज नहीं कर रहा है।
विदेशी कैसिनों में इन दिनों उत्तरप्रदेश के कई बड़े उद्योगपतियों के आने की सूचना से प्रदेश के कई बड़े अपराधी कैसिनों में डेरा डाल कर उन्हें निशाना बनाने की फिराक में जुटे हुए हैं।नववर्ष पर विदेशी जुआघर में ठुमका लगाने आई बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रि रिम्मी सैन व जरीन खान ने जहां ठुमके लगाए वहीं सीआईडी सीरियल के दया ने जुआ खेलकर उन्होंने उद्योगपतियों को जुआ खेलने के लिए प्रोत्साहित करते देखे गए।बता दें कि इस समय उत्तरप्रदेश के कई बड़े कुख्यात अपराधी कैसिनों में मौजमस्ती करने के बहाने उद्योगपतियों की रेकी करने की खबर है। भारतीय अपराधीयों के कैसिनों में डेरा डालने की गोपनीय सूचना ने नेपाली प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इधर भारतीय सीमा के सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं। इस संबंध में जब नेपाल पुलिस से संपर्क कर इस खबर की पड़ताल करनी चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन नेपाल बेलहिया इलाका पुलिस कार्यालय के प्रभारी कमल बेलवासे से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई अधिकृत सूचना नहीं है, अगर ऐसा है तो इन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।(महराजगंज उ०प्र०)






