लखनऊ : सोशल मीडिया पर बसपा की फर्जी सूची वायरल करने वाले पर एफआईआर दर्ज
आई एन न्यूज़ लखनऊ ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुये बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की फर्जी सूची जारी करने वाले अज्ञात के खिलाफ लखनऊ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा ने गठबंधन होते ही सोशल मीडिया पर इन दिनों बसपा के उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची शोसल मीडिया जारी होते ही राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई। जिसे बसपा प्रमुख आर एस कुहवाह एक विज्ञप्ति के माध्यम से उस सूची को फर्जी बताया गया।
बसपा उम्मीदवारों की फर्जी सूची जारी करने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हाल ही में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बसपाऔर सपा ने गठबंधन हुआ था। जिसके बाद बसपा के उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर डाल दी गई थी। जब कि अभी बसपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं किया है।
फर्जी सूची जारी होने के बाद बसपा के राज्य प्रमुख आर एस कुशवाहा ने गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत धारा 419, 468, 469, 470, 471, 74 के तहत मामला दर्ज किया है।





