गरीब सवर्णों के समर्थन में उतरी बसपा।

10 फीसदी आरक्षण पर संविधान संशोधन का करेगी समर्थन– मायावतीआई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्कबसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि वह गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि अभी आरक्षण को लेकर जो व्यवस्था लागू है वो काफी पुरानी है। ऐसे में अब इसकी आवश्यकता है कि एससी-एसटी और ओबीसी को मिलने वाले 50 फीसदी आरक्षण की समीक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के लिए उस जगह भी आरक्षण दिया जाना चाहिए जहां अभी आरक्षण लागू नहीं है।मायावती ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि लोक सभा चुनाव से पहले लिया गया गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला हमें नीयत से साफ फैसला नहीं लगता। मायावती ने कहा कि यह एक चुनावी स्टंट लगता है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि बीजेपी कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले यह फैसला नहीं लेती, बल्कि कुछ समय पहले लेती। उ०प्र०


Translate »