सबसे पुरानी खेल कुश्ती लुप्त होने के कगार पर —विधायक नौतनवा

सबसे पुरानी खेल कुश्ती लुप्त होने के कगार पर ---विधायक नौतनवा

सबसे पुरानी खेल कुश्ती लुप्त होने के कगार पर ---विधायक नौतनवा

कुश्ती एक रोचक खेल है –गुड्डू रवान चेयरमैन नौतनवाआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज मंगलवार को नौतनवां इण्टर कालेज में एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया।नगर के संतोष पहलवान, सूरज यादव व अर्जुन यादव सहित जागरूक नवयुवको द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि अमन मणि त्रिपाठी विधायक नौतनवां व विशिष्ट अतिथि गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवां ने पहलवानो के प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने पुरुष दंगल में गोरखपुर के गुड्डू पहलवान व कानपुर के संजय पहलवानो की जोड़ी का हाथ मिलाकर किया। जिसमे जहॉ गुड्डू पहलवान ने जीत हासिल किया वही महिला दंगल में गोरखपुर की नन्दनी ने मुम्बई की चादनी पहलवान को शिकस्त देकर जीत हासिल की।इस प्रतियोगिता अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि “कुश्ती हिंदुस्तान की काफी पुरानी खेल है जो अब लुफ्त होने के कगार पर पहुच गया है। इस तरह के आयोजन से इस वर्षो पुराने खेल को नई ऊर्जा मिलती है। वही श्री खान ने कहा कि “दंगल प्रतियोगिता में तरह-तरह के दाव-पेच के द्वारा एक पहलवान दूसरे पहलवान को शिकस्त देने की भरपूर कोशिश करता है यह बहुत ही रोचक क्षण होता है।इस अवसर पर गोपाल जायसवाल, राजू पहलवान, राजन पहलवान, जोधन, दीपक, इन्द्रकेश, बन्टी पाण्डेय,नन्दलाल जायसवाल, संजय पाठक,राजेश ब्वाएड,खुर्शेद आलम, नारायण गौतम, राजकुमार गौड़, सज्जाद हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

https://youtu.be/znBGNEtw-0w

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे