गोरखपुर से हत्या कर लूटी गई एसेंट कार के साथ तीन शातिर अपराधी सोनोली में गिरफ्तार।

सोनौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी————देसी तमंचा, कारतूस बरामदआई एन न्यूज सोनौली डेस्क:हत्या कर चार पहिया वाहन लूटने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को एक एसेंट कार और एक देसी तमंचा के साथ सोनौली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक शनिवार की शाम को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से तीन वाहन लुटेरों ने नेपाल घूमने के बाहने एक एसेंट कार जिसका नंबर यूपी 53 सी जेड 6161 है को बुक किया और उसे गोरखपुर के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उक्त वाहन के चालक की हत्या कर दिया और कार को लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए । इस दौरान इन्होंन गुंडई भी किया पीपीगंज के एक पेट्रोल पंप से जबरिया वाहन में तेल भराया और भागते समय एक वाहन को ठोकर मार दिया। जिसके कारण उक्त वाहन के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिर भी सोनौली बॉर्डर पहुंचे बॉर्डर पर गहन जांच देख वह कच्चे रास्ते से नेपाल जाना उचित समझा। किन्तु कच्चे रास्ते से चार पहिया नेपाल जाने की सूचना पर कोतवाल सोनौली आनंद गुप्ता ने चौकी प्रभारी खनुवा दिनेश पांडे को साथ लेकर

घेराबंदी कर कार को नेपाल में घुसपैठ करने से पहले से पुलिस ने दबोच लिया। वाहन चालक समेत तीनों की तलाशी लिया तो चालक छोटू के पास से एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाये और जब तीनो से पूछताछ किया तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पकड़े गये तीनों युवको ने बताया कि घूमने के बहाने नए वाहनों को बुक करते हैं और रास्ते में ले जाकर चालक की हत्या कर वहां लूट लेते हैं उसे नेपाल जाकर बेच देते हैं। तीन तीनों वाहन चोरों में छोटू उर्फ शिवनाथ पुत्र बैजनाथ सुनकर जो कुख्यात अपराधी है और दर्जनों मुकदमों में वांछित है और गंगोली टोला बशरतपुर का निवासी है। अशरफ पुत्र नूर मोहम्मद एफसीआई मस्जिद कंपाउंड।करन उर्फ आशुतोष मिश्र पुत्र अरुण कुमार मिश्र एफसीआई कॉलोनी चिलवाताल गोरखपुर के रहने वाले बताए गए है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध 41/ 411 आईपीसी की धारा तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । और गोरखपुर को पुलिस को सूचना दे दी है।






