नेपाल के यू.सी.एम.एस. भैरहवां में कैंसर क्लीनिक का हुआ उद्धघाटन

नेपाल के यू.सी.एम.एस. भैरहवां में कैंसर क्लीनिक का हुआ उद्धघाटन

आईएन न्यूज़ डेस्क नौतनवां । नेपाल के यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज भैरहवां में कैंसर क्लीनिक का उद्धघाटन मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नगर पालिका भैरहवां के मेयर हरि प्रसाद अधिकारी ने दीप प्रज्वलन के बाद रिबन काट कर किया। मेयर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के भौतिकवादी युग मे कैंसर एक महामारी की तरह फैल रहा है। इसके प्रति लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सि. न.पा. के मेयर होने के नाते मैं उन तमाम गरीबों की तरफ से धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस गंभीर बीमारी को पैसे के अभाव में इलाज नही करा पाते। यह एक पूण्य का काम है।

नेपाल के यू.सी.एम.एस. भैरहवां में कैंसर क्लीनिक का हुआ उद्धघाटन

इसके पश्चात नेपाल के प्रमुख समाजसेवी एवं नेपाल कैंसर सपोर्ट ग्रुप के अध्यक्ष दिलीप भट्टराई ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए कैंसर क्लीनिक खुलना एक बड़ी उपलब्धि है उन्होंने कहा कि नेपाल में पुरुष और महिलाओं में कैंसर तेजी से फैल रहा है क्योंकि यहाँ पुरुष एवं महिला दोनों समान रूप से धूम्रपान करते है। उन्होंने लोगों को सिगरेट, खैनी तथा शराब से दूर रहने की नसीहत दी।
कार्यक्रम को यू.सी.एम.यस. के प्राचार्य प्रो.डा. आनंद कुमार ने कैंसर को तेजी से बढ़ते हुए प्रभाव पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह बीमारी विश्व मे बहुत तेजी से बढ़ रही है जिससे इलाज के अभाव में लोगो की मौत हो जाती है। इस क्लिनिक के खुलने से गरीब जो पैसे के अभाव में अपना इलाज नही कर पाते है उनके लिए ये अस्पताल एक वरदान है।
इस अवसर पर यू.सी.एम.यस. के चेयरमैन रमेश शर्मा ने कहा कि अब लोगो को कैंसर के इलाज के लिए काठमांडू, भरतपुर तथा पोखरा जैसे अन्य शहरों में नही जाना पड़ेगा। अब वही सुबिधा अपने क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में मिलेगी।
ऑन्कोलॉजिस्ट डा. सुधीर सापकोटा ने कहा कि यह सुबिधा काठमांडू में उपलब्ध थी लेकिन अब वही सुबिधा भैरहवां मेडिकल कॉलेज में मिलेगी जिससे लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी।

नेपाल के यू.सी.एम.एस. भैरहवां में कैंसर क्लीनिक का हुआ उद्धघाटनप्रेस क्लब लुम्बिनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपेश पचाई ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित कैंसर क्लीनिक की सुबिधा का इंतजार लोगों को था अब इस सुबिधा के आ जाने से नेपाल ही नही भारत के लोगों का भी इलाज अब हो सकेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज परिवार बधाई का पात्र है।
क्लीनिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डा. प्रदीप न्योपाने ने बताया कि नेपाल में हर पांच पुरुषों में से एक पुरुष को तथा हर छः महिलाओं में से एक महिला को कैंसर हो रहा है। जिनके इलाज के लिए प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में कैंसर क्लीनिक की आवश्यकता है। तथा जन चेतना के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस क्लीनिक की स्थापना के लिए उन्होंने कॉलेज परिवार को धन्यवाद दिया।
कॉलेज के चेयरमैन रमेश शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उसके पाश्चात कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों एवं आगन्तुकों तथा मीडिया के लोगो को धन्यबाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सुशील गुरुंग ने किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे